जी हा दोस्तों क्या आप जानते है कि अशोक चक्र मे कितनी तीलिया होती हैं और क्यों होती है उनका क्या मतलब है किसी भी देश का राष्ट्रीय ध्वज उस राष्ट्र के स्वतंत्रता का प्रतीक है
प्रत्येक स्वतंत्र राष्ट्र का एक अपना राष्ट्रीय ध्वज होता है। इसी प्रकार से हमारे देश का भी राष्ट्र ध्वज है, जिसे तिरंगा कहते हैं। भारत का राष्ट्रीय ध्वज, तिरंगा भारत का गौरव है और यह प्रत्येक भारतवासी के लिए बहुत महत्व रखता है। सम्राट अशोक के बहुत से शिलालेखों पर प्रायः एक पहिया बना हुआ है इसे अशोक चक्र कहते हैं।अशोक चक्र और 24 तीलियों का अन्य अर्थ 24 तीलियाँ 24 घंटें समय को दर्शाती हैं और जिस प्रकार समय निरंतर चलता रहता हैं उसी प्रकार यह धर्म चक्र भी हमेशा चलता रहे, ताकि व्यक्ति अपने जीवन में उन्नति के मार्ग पर अग्रसर होकर समाज और देश के लिए अच्छे कार्य करें यह चक्र धर्मचक्र का प्रतीक है ।
उदाहरण के लिये सारनाथ स्थित सिंह-चतुर्मुख एवं अशोक स्तम्भ पर अशोक चक्र विद्यमान है। भारत के राष्ट्रीय ध्वज में अशोक चक्र को स्थान दिया गया है।अशोक चक्र में चौबीस तीलियाँ जो दिन के चौबीस घंटो का प्रतीक है अशोक चक्र, सम्राट अशोक के बाद अस्तित्व में आया था चक्र का अर्थ संस्कृत में पहिया होता है किसी बार-बार दुहराने वाली प्रक्रिया को भी चक्र कहते हैं चक्र स्वत: परिवर्तित होते रहने वाले समय का प्रतीक है ये 24 तीलियाँ मनुष्य के 24 गुणों को दर्शाती हैं