For more नमस्कार मित्रो आज हम आपको हैरान कर देने वाले रहस्य के बारे मे बतायेंगे ,जी हां ऐसी सडक जो दुनिया के अन्तिम कोने तक जाती है नॉर्थ पोल या उत्तरी धुव्र के बारे में तो आपने सुना ही होगा। यह धरती का सबसे सुदूर उत्तरी बिन्दु है। इसी धुरी पर हमारी पृथ्वी घूमती है। आर्कटिक महासागर में स्थित इस स्थान पर हमेशा बर्फ की मोटी चादर बिछी रहती है। बता दें, यूरोप इस बिंदू के बहुत करीब है।
credit: third party image reference
यह नार्वे का आखिरी छोर है। यहां से आगे जाने वाली सड़क को दुनिया की आखिरी सड़क माना जाता है।पृथ्वी के इस छोर और नार्वे को जो सड़क जोड़ती है उसे E-69 के नाम से जाना जाता है। इसे दुनिया की आखिरी सड़क भी कहा जाता है क्योंकि इससे आगे कोई सड़क नहीं है।E-69 लगभग 14 किलोमीटर लंबा एक हाइवे है। इस सड़क पर हमेशा लोगों के साथ मिलकर गुजरने की सलाह दी जाती है। यदि कोई यहां अकेले ट्रैवल करता है तो उसके गुम होने की संभावना बनी रहती है।कड़ाके की ठंड वाली इस जगह में लोग मछली का कारोबार कर जीवन-यापन करते हैं। इसके बाद साल 1930 में इस इलाके का धीरे-धीरे विकास होने लगा और तब जाकर साल 1934 में स्थानीय निवासियों ने मिलकर यह निर्णय लिया कि यहां दुनियाभर से पर्यटकों का स्वागत किया जाना चाहिए ताकि रोजगार के अवसर बढ़ें।credit: third party image reference
अब आलम यह है कि संसार के कोने-कोने से लोग नॉर्थ पोल घूमने के लिए आते हैं। यहां आने के बाद पर्यटक खुद को दूसरी दुनिया में पाते हैं।भौगोलिक कारणों के चलते नैचुरल लाइट्स भी यहां देखने लायक चीजों में से एक है। यहां सैलानी साल के अंत में आना ज्यादा पसंद करते हैं। नॉर्थ पोल की एक और खासियत यह है कि यहां के लोग अपने में ही रहना ज्यादा पसंद करते हैं। उन्हें बाकी दुनिया से घुलना-मिलना नापसंद है। यहां लोग प्रकृति को ज्यादा तवज्जो देते हैं।
Nyc
जवाब देंहटाएं