नमस्कार दोस्तों आज हम आपको इस लेख मे बतायेंगे कि बिजली कैसे बनाई जाती है यह सवाल तो लगभग सबके मन मे उठता रहता है चाहे वह बच्चा हो या बडा , बिजली को बनाने के कौन कौन से तरीके है यह जानकारी आपके लिए बहुत लाभदायक होगी क्योंकि आज बिजली के बिना कुछ भी संभव नहीं होता आज बहुत से कार्य बिजली द्वारा किए जाते है
विभिन्न प्रकार की परीक्षाओ में भी विद्युत से संबंधित प्रश्न पूछे जाते है इसलिए आपको नीचे पूरी आपको पूरी डिटेल में बताया गया है कि विजली का उत्पादन और किस प्रकार से किया जाता है लगभग प्रत्येक क्षेत्र में बिजली का बड़े स्तर पर इस्तेमाल किया जा रहा है बिना बिजली के जीवन यापन बहुत कठिन है
बिजली के अत्यधिक इस्तेमाल के कारण दिन-प्रतिदिन इसकी मांग भी बढ़ती जा रही है इसलिए विद्युत की कमी को पूरा करने के लिए इसका उत्पादन भी आवश्यक है विद्युत का उत्पादन मुख्य रूप से ए.सी अल्टरनेटरो का प्रयोग करके किया जाता है अल्टरनेटरो को चलाने के लिए किसी सोर्स की आवश्यकता होती है अल्टीनेटरो को चलाने के लिए अनेक प्रकार के साधनों से ऊर्जा दी जा सकती है बिजली उत्पन्न करने के दो साधन हैं
1- प्राथमिक साधन
2- द्वितीयक साधन
प्राथमिक साधन -
ऐसे साधन जिन्हें प्रकृति द्वारा प्राप्त किया जाता है उन्हें प्राइमरी साधन कहते हैं जैसे सूर्य की गर्मी,हवा और ज्वार भाटा ऊर्जा के प्राथमिक साधन है परंतु इन साधनों से निरंतर ऊर्जा प्राप्त करना कठिन होता है इसलिए इन साधनों का इस्तेमाल सीमित रूप से निश्चित समयावधि मे किया जाता है जबकि भारत में इन्हें व्यापक स्तर पर प्रयोग करने के लिए खोजे हो रही हैं
द्वितीयक साधन-
जल,कोयला,तेल और गैस ऊर्जा के द्वीतीयक साधन होते हैं इन साधनो का इस्तेमाल करके ही लगभग सारी बिजली का उत्पादन किया जाता है भारत में इन साधनों का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाता है. बिजली पैदा करने के लिए नीचे दिये गये तरीकों का उपयोग किया जाता है।
1-हाइड्रो इलेक्ट्रिक पावर प्लांट
2- थर्मल इलेक्ट्रिक पावर प्लांट
3-डीजल पावर प्लांट
4-न्यूक्लियर पावर प्लांट